Imran Pratapgarhi का वायरल भाषण सुनिए राज्यसभा में शायरी सुनाकर सरकार को खूब घेरा https://www.youtube.com/watch?v=1Xu0fuEML5s Transcript & Translation
हम करें बात दलीलों से तो रद्द होती है।
उनके होठों की खामोशी भी सनद होती है।
When we speak with arguments, they are dismissed.
Even the silence of their lips becomes a testament.
कुछ ना कहने से भी छीन जाता है एजाजे सुखन
जुल्म सहने से भी जालिम की मदद होती है।
Even by saying nothing, the honor of speech is snatched away;
even by enduring injustice, the oppressor is aided.
सभापति महोदय,
मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने बात रखने के लिए खड़ा हुआ हूं।
Mr. Chairman,
I have risen to speak on the President's address.
उस दिन देश की संसद के गलियारों में सरकार की तारीफ करती हुई महामहिम की आवाज गूंज रही थी
तो उधर मेरे कानों में हसदेव के जंगलों में आदिवासियों को जिंदगी देने वाले पेड़ों पर चलती हुई कुल्हाड़ी की आवाज गूंज रही थी।
That day, while the voice of Her Excellency, praising the government, was echoing in the corridors of the country's Parliament,
in my ears, the sound of axes felling trees that give life to the tribals in the Hasdeo forests was resounding.
सभापति महोदय,
इस तरफ महामहिम के भाषण पर प्रधानमंत्री जी संसद की मेज थपथपा रहे थे
और उधर उत्तराखंड की अभागी बिटिया अंकिता भंडारी के इंसाफ की आवाजें मध्यम पड़ती जा रही थी
जो आज भी पूछ रही हैं कि आखिर वो वीआईपी कौन था जिसके लिए अंकिता भंडारी को मार दिया गया?
Mr. Chairman,
on this side, the Prime Minister was thumping the table in Parliament during Her Excellency's speech, and on the other side, the voices demanding justice for the unfortunate girl Ankita Bhandari of Uttarakhand were fading,
voices that are still asking, who was that VIP for whom Ankita Bhandari was killed?
सभापति महोदय,
इधर महामहिम सामाजिक न्याय की बात कर रही थी
और उधर उत्तराखंड के कोर्टद में
Mr. Chairman,
here Her Excellency was talking about social justice,
and there, in Kotdwar, Uttarakhand, Deepak,
नफरती लोगों के खिलाफ एक बुजुर्ग को बचाने के लिए खड़ा हुआ दीपक
जो मोहब्बतों की रोशनी लेकर खड़ा हुआ था।
उसके खिलाफ कोर्टद्वार की पुलिस गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर रही थी
who stood up to protect an elderly man against hatefulpeople, who stood with the light of love,
was having a serious FIR registered against him by the Kotdwar police.
और वो भी उस दिन हो रहा था जब उत्तराखंड
के मुख्यमंत्री कोर्टद्वार में मौजूद थे।
And this was happening on the very day when the Chief Minister of Uttarakhand was present in Kotdwar.
यह नया भारत है जहां दंगाइयों के खिलाफ एफआईआर नहीं होते बल्कि अमन और मोहब्बत की बात करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होता है। This is the new India where FIRs are not registered against rioters, but against those who speak of peace and love.
ये नया भारत है जहां असम का चीफ मिनिस्टर
खुलेआम संवैधानिक प्रोटोकॉल तोड़कर कहता है
कि मुसलमानों को इतना टॉर्चर करो कि
वो राज्य छोड़ने पर मजबूर हो जाएं।
This is the new India where the Chief Minister of Assam openly breaks constitutional protocol and says that
Muslims should be tortured so much
that they are forced to leave the state.
वो कहता है कि अगर कोई मियां रिक्शा वाला ₹5 मांगो तो उसे ₹4 दो ताकि वो परेशान हो सके।
He says that if a Muslim rickshaw puller asks for ₹5, give him ₹4 so that he can be troubled.
यह नया भारत है
जहां बरेली में खाली घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करती है।
This is the new India
where the police register a case for offering prayers in an empty house in Bareilly.
यह नया भारत है
जहां क्रिसमस की तैयारी करते हुए ईसाइयों पर सरकार मुकदमा दर्ज करती है।
This is the new India
where the government registers cases against Christians preparing for Christmas.
यह नया भारत है
जहां जम्मू कश्मीर में नीट का एग्जाम क्वालीफाई करने वाले 50 बच्चों में
अगर 42 मुसलमान होते हैं
तो फिर मेडिकल कॉलेज की मान्यता ही रद्द होती है
और जश्न मनाया जाता है।
This is the new India
where, if 42 out of 50 children who qualify for the NEET exam in Jammu and Kashmir are Muslim,
then the medical college's accreditation is revoked
and celebrations are held.
महामहिम राष्ट्रपति का भाषण मैं सुन रहा था।
I was listening to His Excellency the President's speech.
सर यह नया भारत है
जहां मध्य प्रदेश के बैतूल में बच्चों के स्कूल बनवा रहे मोहम्मद नईम का घर स्कूल इसलिए तुड़वा दिया जाता है क्योंकि वो स्कूल बनवा रहे थे।
Sir, this is the new India
where in Betul, Madhya Pradesh, the house and school of Mohammad Naeem, who was building schools for children, are demolished simply because he was building schools.
यह नया भारत है जहां कोर्ट का स्टे होने के बावजूद बनारस की दाल मंडी में सैकड़ों दुकानें तोड़ी जा रही हैं क्योंकि रास्ता चौड़ा करना है।
सभापति महोदय मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो पीढ़ी अपने बुजुर्गों को गाली देती है उसके साथ कटती इंसाफ करती है।
आज इंदिरा जी और नेहरू को गाली देते हैं। नेहरू को छोटा नहीं कर पाएंगे। नेहरू का साथ आइंस्टीन नेहरू का नाम आइंस्टीन के साथ लिया जाता था और आपका नाम के साथ लिया जाता है। आपको यह बात समझनी पड़ेगी।
सभापति महोदय मुझे एक मिनट बोलने दो मुझे कंक्लूड करने दो। ..
But speaker calls..
डॉ सुमेर सिंह सोलंकी। डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी। डॉ सुमेर सिंह सोलंकी आपकी बात रिकॉर्ड पे जाएगी। डॉक्टर
सुमेर सिंह सोलंकी
जो आपका समय था मैंने बोलने दिया। जी धन्यवाद
This is the new India where, despite a court stay order, hundreds of shops are being demolished in Banaras's Dal Mandi because the road needs to be widened.
Mr. Chairman, I want to tell you that the generation that abuses its elders is the one that suffers injustice.
Today, they abuse Indira Gandhi and Nehru. You won't be able to diminish Nehru. Nehru's name was taken alongside Einstein's, and your name is taken alongside... You need to understand this.
Mr. Chairman, please let me speak for one minute, let me conclude. ...
Dr. Sumer Singh Solanki. Dr. Sumer Singh Solanki. Dr. Sumer Singh Solanki, your words will be on record. Dr. Sumer Singh Solanki,
I allowed you to speak during your allotted time. Yes, thank you.